ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति जीवन जीने का संकल्य लिया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रो. नंदलाल मिश्र ने की। विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सूर्यकांत चतुर्वेदी की विशिष्ट अतिथि रहे।

इस अवसर पर प्रो. नंदलाल मिश्र एवं आयुर्वेद विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को नशे के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन जीने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनिल कुमार अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन डॉ. रवि चौरे ने किया।

Related Articles

Back to top button