स्काउट – गाइड द्वारा ऐशबाग एवं मैलानी स्टेशन पर ‘प्याऊ’ सेवा कार्यक्रम का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा जिला आयुक्त गाइड डॉ. रंजना पाटनी के नेतृत्व में ग्रीष्मकाल के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, लखनऊ द्वारा ऐशबाग स्टेशन एवं मैलानी स्टेशन पर ‘निशुल्क वाटर सर्विस – प्याऊ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके अंतर्गत स्टेशन पर उपस्थित एवं ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को भीषण गर्मी में शीतल जल उपलब्ध कराकर मानव सेवा का संदेश दिया गया। इस दौरान यात्रियों ने इस पहल की सराहना की और इसे राहतकारी बताया। यह सेवा कार्य न केवल यात्रियों के लिए राहतकारी सिद्ध हुआ, बल्कि समाज सेवा एवं मानवता के प्रति स्काउट – गाइड संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शा रही है।

इस अवसर पर ऐशबाग ग्रुप, बादशाहनगर ग्रुप एवं मैलानी ग्रुप के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर-रेंजर एवं लीडर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button