इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: संवेदनशील कचरा स्थलों का हुआ कायाकल्प, एनजीओ संग रोपे पौधे

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में 19 और 20 सितंबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत व्यापक कायाकल्प अभियान चलाया गया ! इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” निर्धारित की गई है .

इस दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स (CTUs) और गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स (GVPs) की समयबद्ध पहचान कर उनकी सघन सफाई की गई . इंजीनियरिंग, चिकित्सा, वाणिज्य और आरपीएफ (RPF) सहित सभी प्रमुख विभागों ने मिलकर स्टेशन संपर्क मार्गों, यार्डों, रेल कॉलोनियों और पटरियों के किनारे स्थित गंदे स्थानों को कचरा-मुक्त कर उनका सौंदर्यीकरण किया .

सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए हल्द्वानी स्टेशन पर ‘गो क्लीन गो ग्रीन’ एनजीओ के सहयोग से संयुक्त स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसने पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया . इसके साथ ही रेल कर्मचारियों ने स्टेशनों पर यात्रियों को गीले-सूखे कचरे के सही निस्तारण और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया .

Related Articles

Back to top button