पश्चिम मध्य रेल के कारखानों में वर्ष 2025-26 में 8725 कोचों / वैगनों की ओवर हॉलिंग – अब तक की उपलब्धि

प्रतीकात्मक चित्र

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल के भोपाल एवं कोटा स्थित रेल कारखानों में कोचों एवं वैगनों का पीरियोडिक ओवर हॉलिंग (POH) का कार्य नियमित रूप से किया जाता है। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के सतत मार्गदर्शन एवं निगरानी में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान दोनों कारखानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ आउटटर्न दर्ज किया है।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि में पश्चिम मध्य रेल के कारखानों द्वारा कुल 8725 कोचों/वैगनों का पीरियोडिक ओवर हॉलिंग किया गया, जो अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। इसमें सीआरडब्ल्यूएस भोपाल कारखाना द्वारा 1336 कोचों का अनुरक्षण तथा डब्ल्यूआरएस कोटा कारखाना द्वारा 7389 वैगनों की मरम्मत की गई।

पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 8307 कोचों/वैगनों का पीरियोडिक ओवर हॉलिंग किया गया था, जिसकी तुलना में इस वर्ष 5 प्रतिशत अधिक ओवर हॉलिंग किया गया है।

पीरियोडिक ओवर हॉलिंग (POH) के अंतर्गत प्रमुख कार्य :-

 कोच एवं वैगनों के बॉडी एवं अंडर गियर की मरम्मत कर परिचालन में सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
 ट्रॉली/बोगी एवं उसके सभी महत्वपूर्ण पार्ट्स की मरम्मत की गई, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
 एयर ब्रेक सिस्टम के सभी पार्ट्स एवं कोच/वैगनों के दोनों ओर के बफर की मरम्मत की गई, जिससे सुरक्षा में वृद्धि एवं झटके रहित (Jerk-free) यात्रा सुनिश्चित हुई।
 व्हील एवं एक्सल की मरम्मत एवं रखरखाव कर सुरक्षा स्तर में और सुधार किया गया।

पश्चिम मध्य रेल द्वारा कारखानों में आधुनिक तकनीक एवं बेहतर अनुरक्षण प्रणाली के माध्यम से कोचों एवं वैगनों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे रेल संचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो रहा है।

Related Articles

Back to top button