
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में गोरखपुर एवं गोंडा जंक्शन स्टेशनों पर अवैध वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों 12597 अंत्योदय एक्सप्रेस, 15023 यशवंतपुर एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस तथा 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस में सघन जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 3782 अधोमानक पेयजल बोतलें बरामद की गईं। सभी बोतलों को जब्त कर नियमानुसार एल.पी.ओ. में जमा कराया गया।
यह अभियान यात्रियों को ओवरचार्जिंग तथा अनाधिकृत वेंडरों से बचाने के उद्देश्य से संचालित किया गया। मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।