पूर्वोत्तर रेलवे : बनारस – हरदतपुर रेल खण्ड पर बस रेड टिकिट चेकिंग अभियान चला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में 05 जून,2026 को प्रातः हरदत्तपुर स्टेशन को आधार बनाकर बनारस-हरदतपुर रेल खण्ड पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान बनारस –प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर चलने वाली 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस,12561/62 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस,12333 विभूति एक्सप्रेस,12582 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं 65132 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू एक्सप्रेस सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग की गई है।

इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी एन मिश्रा के साथ टिकट जाँच दल में मुख्य टिकट निरीक्षक/ विवेक बाजपेयी, टिकट निरीक्षक/ उमेश यादव, नरेंद्र पाठक एवं अमित समेत 18 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं 07 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से बस रेड टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 108 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रूपये 54400 (चौवन हजार चार सौ रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया ।

इस टिकट जाँच अभियान में कुल 11 यात्रियों को जुर्माना नहीं चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट प्रशांत मिश्रा के समक्ष ट्रायल हेतु प्रस्तुत किया गया और जुर्माना अदा करने के पश्चात छोड़ा गया जबकि 07 यात्रियों को ट्रायल के लिए भेजा गया।

उक्त बस रेड अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

Related Articles

Back to top button