पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मंत्री राकेश सचान ने दी श्रद्धांजलि

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रदेश के रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने विधान भवन परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तीकरण और गांवों के समग्र विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने देश की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा किसानों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके विचार और नीतियां आज भी किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास की दिशा में मार्गदर्शक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।

Related Articles

Back to top button