
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी आंदोलन के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को लखनऊ में एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। मूसलाधार बारिश के बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (जनपथ मार्केट) के लिए कूच किया। इस दौरान “वोट चोर-गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए।
सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास बैरिकेडिंग और धक्का-मुक्की
प्रदर्शनकारियों को माल एवेन्यू से आगे बढ़ने पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास भारी पुलिस बल द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान, संजीव आर्या, अभिषेक दत्त, जगदीश चन्द्र जांगिड़, कुणाल चौधरी व वरुण चौधरी, सांसद राकेश राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, शिव पाण्डेय, शहला अहरारी, ममता चौधरी, अनामिका यादव, प्रतिभा अटल पाल, प्रतिमा पाल, जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और डॉ० शहजाद आलम, असीम वकार, सलीम अख्तर, फैजी खान, वेद प्रकाश त्रिपाठी और आर्यन मिश्रा सहित सैकड़ों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी को बसों में भरकर इको गार्डन ले जाया गया, जहाँ से देर शाम उन्हें रिहा किया गया।

लोकतंत्र की हत्या का आरोप और इस्तीफे की मांग
यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को भाजपा की ‘बी टीम’ बना दिया गया है और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी के साथ गद्दारी की जा रही है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले से ही बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र की हत्या को लेकर मुखर थे। उन्होंने फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने और वैध मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल हटाने की मांग की।

इस बड़े विरोध प्रदर्शन में सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद पी०एल० पुनिया व कुंवर दानिश अली, एICC प्रवक्ता अभय दुबे, पूर्व विधायक लुईश खुर्शीद, गजराज सिंह, प्रदीप माथुर, श्यामकिशोर शुक्ल व इन्दल रावत, मीडिया चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद, वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष डॉ० प्रमोद कुमार पाण्डेय, डॉ० उमाशंकर पाण्डेय, अंशू अवस्थी, सिद्धिश्री, डॉ० अलीमुल्लाह खान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, सुरेन्द्र यादव, रमेश मिश्रा, ललन कुमार, मुकेश सिंह चौहान, ओमवीर यादव, हसीब खान, कृपाशंकर मिश्रा, राघवेन्द्र चौबे, संजय सिंह, सुशीला शर्मा, रिचा शर्मा, सुनीता रावत, महताब जायसी, तनवीर फातिमा, नीरज तिवारी, राजेन्द्र सागर, विकास श्रीवास्तव, बदरे आलम, अंकित सक्सेना, रवीन्द्र पटेल और अयूब सिद्दीकी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।