इज्जतनगर मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर चला गहन स्वच्छता अभियान; ट्रेनों की सफाई पर भी विशेष जोर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देशित ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया . इसके तहत ‘‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी और साफ-सुथरा सार्वजनिक परिसर‘‘ थीम पर कई जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए .

मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों यथा—बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर एवं पीलीभीत में सघन सफाई अभियान चलाया गया . इस दौरान स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज (FOB), शौचालय और नालियों की सफाई सुनिश्चित की गई.

इसके साथ ही, मंडल स्थित coaching depots में ट्रेनों के कोचों की आंतरिक व बाह्य सफाई की गई, जिसकी अधिकारियों द्वारा निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुरूप नियमित समीक्षा की जा रही है. अभियान में गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs) ने भी सहयोग दिया. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे गीले और सूखे कचरे को निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें और रेल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं.

Related Articles

Back to top button