
राहुल यादव, लखनऊ / गोरखपुर : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रामकृष्णपुरम कॉलोनी, पादरी बाजार, गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद श्रीमती सरिता यादव एवं पार्षद प्रतिनिधि सुधीर यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया एवं वंदे मातरम गीत का गायन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें महान बलिदानों के पश्चात प्राप्त हुई है। राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए देशहित एवं समाजहित में निरंतर योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में भागवत सिंह, राजकुमार ठाकुर, वी एन सिंह, डॉ एस के सिंह, नेबुलाल, अवनीश चौधरी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द यादव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, संजय शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
अरविंद कुमार यादव – मीडिया प्रभारी, रामकृष्णपुरम सेवा समिति, पादरी बाजार, गोरखपुर