
अशोक यादव, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर ‘गीता संवाद’ की प्रतिमा स्थापित की गई है। कांच के कक्ष में स्थापित यह रथ योगेश्वर श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता उपदेश को दर्शाता है और ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ का लगातार मंत्रोच्चार एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। जिसमें एलईडी प्रकाश की व्यवस्था भी है।
मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया की इससे नागरिकों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और गीता के ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ जैसे उपदेश कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं।
इसके साथ ही नई पीढ़ी व पर्यटकों को भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।
