वाराणसी मंडल – मई में सेवानिवृत्त हुए 12 कर्मचारियों के समापक का भुगतान एवं पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन की अध्यक्षता में 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 12 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया ।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप सभी के अथक परिश्रम, समर्पण और ईमानदारी के कारण भारतीय रेल प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है । सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी धनराशि की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और सोच समझ कर ही इन्वेस्ट करें । उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए सतर्कता बरतने तथा अपना बचा हुआ समय अपने परिवार और समाज के कल्याण में समर्पित करने का अनुरोध किया ।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि वाराणसी मंडल के कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके रिक्त पद पर वरीयता क्रम में आ रहे 07 कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से दिलवाया गया है।

  1. श्री अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य कार्याधी / वाराणसी के रिक्त पद पर श्री गोपाल कुमार को पदोन्नति को पदोन्नत किया गया ।
  2. श्री शांति स्वरूप श्रीवास्तव, स्टेधी/जंगीगंज के रिक्त पद पर श्री सत्य नारायण प्रसाद को पदोन्नत किया किया गया ।
  3. श्री रबीचन्द्र मण्डल, वरि. तकनीशियन/छपरा के रिक्त पद पर श्री दीपक कुमार गोंड को पदोन्नत किया किया गया ।
  4. श्री महेंद्र सिंह, वरि. तकनीशियन/गोरखपुर के रिक्त पद पर श्री विनोद कुमार मिश्र को पदोन्नत किया किया गया ।
  5. श्री रणविजय उपाध्याय, तकनीशियन/भटनी के रिक्त पद पर श्री अरविन्द कुमार को पदोन्नति को पदोन्नत किया गया । ।
  6. श्री रेवती प्रसाद, मु.कार्याधी/वाराणसी के रिक्त पद पर श्री जीतेन्द्र कुमार चौधरी को पदोन्नत किया गया ।
  7. श्री केदार चौहान, ट्रैकमैंन ।।/ आज़मगढ़ के रिक्त पद पर श्री अशोक सिंह को पदोन्नत किया गया ।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक जैन ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल पहनकर पीपीओ, मेडिकल कार्ड प्रदान कर एवं पुष्प माला पहनाकर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया ।

इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र, पी.पी.ओ , डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें । उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आप के किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा।

31 मई, 2026 को वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कमर्चारियों में सर्व श्री अशोक कुमार गुप्ता/मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी,रमेश चन्द्र/वाणिज्य अधीक्षक/आजमगढ़,मो मारुफ खांन/उप मुख्य टिकट निरीक्षक/वाराणसी, शांति स्वरुप/स्टेशन अधीक्षक/जंगीगंज, रवि चन्द्र मण्डल/वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा,महेन्द्र सिंह /वरिष्ठ तकनीशियन/गोरखपुर,अब्दुल हमीद/हेल्पर/गोरखपुर,रणविजय उपाध्याय/तकनीशियन/भटनी,शांति देवी/सफाईवाला/बलिया, रेवती प्रसाद/मुख्य कार्यालय अधीक्षक इंजी0 /वाराणसी, कलावती देवी/ ट्रैकमेन्टेनर/गाजीपुर सिटी, केदार चौहान/ट्रैकमेन्टेनर/आजमगढ़ आदि कर्मचारी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button