बीबीएयू में प्रथम ‘इंट्रा क्लाइंट काउंसलिंग प्रतियोगिता’ संपन्न; टीम T14 बनी विजेता, 32 टीमों ने दिखाया दम

एसबीएसएस, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के विधि विभाग द्वारा सोमवार को ‘प्रथम इंट्रा क्लाइंट काउंसलिंग प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया [21-09-2026]। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण एवं विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा के मार्गदर्शन में हुई इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया

उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस की डॉ. शष्या मिश्रा और एडवोकेट वंशज शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विभिन्न नॉकआउट राउंड्स से गुजरते हुए टीम T14 (गुडली कुमारी व अपर्णा सिंह) और टीम T25 (अंशुल मिश्रा व आयुषी) ने फाइनल में जगह बनाई। कड़े मुकाबले में अपनी उत्कृष्ट कानूनी समझ और काउंसलिंग कौशल के दम पर टीम T14 ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि टीम T25 उपविजेता रही।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कानून के विद्यार्थियों में व्यावहारिक कानूनी ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता और पेशेवर दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनीस अहमद, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. खुशनुमा बानो, डॉ. ब्रजेश कुमार यादव, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. नवनीत कृष्ण सहित शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button