
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर ‘कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैम्प’ का सफल आयोजन किया गया .
इस विशेष कैम्प का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना था. कैम्प के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से कुल 15 परिवाद (शिकायतें) प्राप्त हुए, जिनमें से 12 परिवादों का मौके पर ही तात्कालिक निस्तारण कर कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई. शेष 03 परिवादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए त्वरित प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
आयोजित कैम्प में मण्डल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती, हित निरीक्षक मनीष कुमार, राजकुमार एवं विजय कुमार (कार्याधी) सहित अन्य संबंधित रेल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. मण्डल प्रशासन ने बताया कि रेल परिवार के कल्याण और उनके कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ऐसे कल्याणकारी कैम्पों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा.