
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह के निर्देशन में बुधवार इज्जतनगर मंडल के अधिकारी क्लब में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रेल कर्मियों एवं उनके बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, काव्य-पाठ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।