पमरे के स्कूल में स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न, पीसीएमई शैलेंद्र कुमार रावत ने विजेताओं को किया सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल (पमरे) द्वारा “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया । यह प्रतियोगिता W.S.E.C. K.G./High School, जबलपुर में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एस.एस. पाराशर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई थी।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर आधारित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से गीले, सूखे, सैनिटरी और विशेष कचरे को अलग रखने तथा अलग-अलग रंगों के डस्टबिन के उपयोग का प्रभावी संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में विशिष्ट उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रज्ञेश निम्बालकर, सचिव के.एस. त्यागी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आशा अवस्थी सहित शिक्षकगण और रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वच्छ भारत के संकल्प से जोड़कर जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

Related Articles

Back to top button