बीबीएयू पीजी प्रवेश 2026-27 के अभ्यर्थियों के लिए खोलेगा आवेदन संशोधन का अवसर

राहुल यादव, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में त्रुटियों के संशोधन का अवसर प्रदान किया है। 

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार समर्थ (SAMARTH) पोर्टल पर पंजीकृत सभी पीजी अभ्यर्थियों के लिए 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अपने आवेदन पत्र का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर आवश्यक संशोधन कर लें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया के आगामी चरणों में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी विश्वविद्यालय की‌ आधिकारिक वेबसाइट https://www.bbau.ac.in/ या संबंधित विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button