बीबीएयू ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई, 30 जून तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी अब 30 जून 2026 तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करा सकेंगे।

अधिसूचना के अनुसार सभी वर्गों (यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग) के अभ्यर्थियों के लिए विलंब शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है।

विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर विलंब शुल्क सहित अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त कर सकें। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी विश्वविद्यालय की‌ आधिकारिक वेबसाइट https://www.bbau.ac.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button