ग्रामोदय विश्वविद्यालय में जीवन कौशल प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में गुरुवार मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “जीवन कौशल प्रबंधन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आत्म-जागरूकता, प्रभावी संचार, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, समय एवं तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा बेहतर पारस्परिक संबंधों जैसे जीवन कौशल के महत्वपूर्ण आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जीवन कौशल केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं, बल्कि सफल व्यक्तिगत, सामाजिक और व्यावसायिक जीवन की आधारशिला है।
संवादात्मक गतिविधियों एवं प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई तथा उन्हें दैनिक जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास एवं विवेकपूर्ण ढंग से सामना करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button