
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल : अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में अपने सांगठनिक आधार को सुदृढ़ करने के लिए बड़े विस्तार की घोषणा की है। पार्टी के संगठन प्रमुख व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के निर्देशन तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल के विधिक मार्गदर्शन में पार्टी ने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का संगठन संयोजक नियुक्त किया है।
अतुल मलिकराम को महू और आर. बी. सिंह को पन्ना-ग्वालियर की ज़िम्मेदारी
संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल को पन्ना, टीकमगढ़, ग्वालियर, गुना व बीना की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय सचिव कालका सिंह निरंजन को छतरपुर व निवाड़ी, राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह को सतना, वरिष्ठ नेता एवं राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को महू व धार, प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन को रीवा, जबलपुर व बालाघाट तथा राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल को दतिया का प्रभार सौंपा गया है।

प्रदेश भर में संयोजकों की मुस्तैद तैनाती
पार्टी विस्तार की सूची के तहत अन्य महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ इस प्रकार बांटी गई हैं:
- प्रदेश उपाध्यक्ष: देवेंद्र प्रताप सिंह (रायसेन, विदिशा), अमृतलाल पटेल (सिंगरौली, सीधी, शहडोल) तथा कैलाश गवांडे (अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, मंदसौर, नीमच)।
- प्रदेश महासचिव: एस. आर. नागले (हरदा, नर्मदापुरम), सीता शरण सिंह (मऊगंज, डिंडोरी) व सुखेंद्र सिंह (मैहर, कटनी)।
- प्रदेश सचिव व अन्य पदाधिकारी: राजेश कुमार पाल, विजय पटेल, रौशन पटेल, मनभरन कोल, बृजभान सिंह, नारेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र पटेल, विजय सिंह, राजेश्वर मिश्रा, मोहित गुप्ता, हरीश तलरेजा, बाबूराम शेषकर, सुरेंद्र नाहर, एड. राघव पटेल, हरप्रसाद पटेल तथा डी.पी. पटेल को भी अलग-अलग जिलों, किसान व विधि मंचों की कमान दी गई है।
आर. बी. सिंह पटेल के अनुसार, सभी संयोजकों को अक्टूबर माह में अनिवार्य रूप से जिलावार भ्रमण कर जिला व विधानसभा इकाइयों के गठन की विधिक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
