
रविन्द्र शर्मा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ का 18 वां द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार 11 जुलाई 2026 को गांधी भवन परीक्षा ग्रह कैसरबाग लखनऊ में संपन्न हुआ ! मुख्य अतिथि डॉक्टर नीलम द्विवेदी द्वारा महात्मा हनुमान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ! प्रथम सत्र में संघ की लंबित मांगों पर विचार विमर्श किया गया !

द्वितीय सत्र 2:00 बजे – संगठन का चुनाव पर्यवेक्षक सैफुद्दीन खान एवं चुनाव अधिकारी रमेश मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुआ ! देर रात चुनाव परिणाम घोषित किया गया, जिसके अनुसार महासचिव पद पर हरेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष पद पर अनूप कुमार सिंह, संरक्षक पद पर हरि श्याम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम गौतम, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं अंबिकेश्वर सिंह, संयुक्त सचिव पद पर आशीष कुमार अभिषेक कुमार सिंह, संगठन सचिव पद पर अभिषेक सिंह सेंगर एवं रवि कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर सचिन श्रीवास्तव, सांस्कृतिक एवं प्रचार पद पर अरविंद कुमार रावत, संप्रेक्षक पद पर राजेश कुमार एवं कार्यालय सचिव पद पर मिथिलेश यादव एवं धर्मेंद्र कुमार निर्वाचित घोषित किए गए !