
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट ; भारत के महान मीडिया उद्यमी और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के संस्थापक स्व. रामनाथ गोयनका जी के परपोते अनंत गोयनका एवं परिवार के अपने तीन दिवसीय चित्रकूट प्रवास के दौरान रविवार को दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए आवासीय व्यवस्था के साथ संचालित रामनाथ आश्रमशाला विद्यालय पीली कोठी चित्रकूट में आगमन हुआ और वहां की सभी गतिविधियों से रुबरु हुए और बच्चों से भी आत्मीय मुलाकात की। अनंत गोयनका ने श्रद्धेय रामनाथ गोयनका जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्णांजलि दी एवं नमन किया।

मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग) इंदर सिंह परमार ने भी रामनाथ गोयनका को पुष्पांजलि अर्पित की !

कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग) इंदर सिंह परमार, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ भरत मिश्रा, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, सह संगठन सचिव अनिल अग्रवाल, सचिव अपराजित शुक्ला, महाप्रबंधक डॉ अनिल जायसवाल उपस्थित रहे।

इस गरिमामय आयोजन में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अपनी उपस्थिति से अवसर को स्मरणीय बनाया।