
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार पत्रकारों के समक्ष फतेहपुर के चाय दूकानदार आर्यन यादव और उनके पिता शेषमन यादव को पेश किया। फतेहपुर में अखिलेश यादव ने जहां कुछ समय पूर्व चाय पी थी उस चाय की दुकान पर फ़ूड सेफ्टी अधिकारी यह आरोप लगाकर दुकान सील कर दिए कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय क्यों बनाते हो ?चाय दूकानदार आर्यन के बताया कि उसको मारा-पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी है।
अखिलेश यादव ने आर्यन को तांबे के बर्तनों का सेट भेंट किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि चाय वाले नौजवान को न्याय मिलेगा और जिन्होंने घटना की उनके विरूद्ध सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई होगी।