
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र चित्रकूट के सत्र 2021 के ट्रेड सुइंग टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षणार्थी अजय सिंह पिता राजमणि सिंह निवास प्रियदर्शिनी नगर उतैली कॉलोनी सतना का चयन मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा 2026 में हुआ।
सतना निवासी अजय सिंह द्वारा उक्त परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट चौथा स्थान प्राप्त किया गया है। अजय सिंह द्वारा समस्त गुरु जनों एवं दीनदयाल आईटीआई के प्राचार्य संजय दुबे का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान की ओर से प्रशिक्षणार्थी अजय सिंह को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
दीनदयाल आईटीआई के प्राचार्य संजय दुबे ने बताया कि दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अंतर्गत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए संचालित दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र चित्रकूट क्षेत्र के ग्रामीण लोगों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से जोड़कर रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 2006 से कार्यरत है। जिसमें 8 व्यावसायिक ट्रेंडों को इनमें शामिल किया गया है। जिनकी प्रशिक्षण अवधि 1 से 2 वर्ष तक है- इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, कोपा, सुइंग टेक्नोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन, प्लंबर, सोलर टैक्नीशियन आदि को शामिल किया गया है। इसके अलावा लघु अवधि के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

दीनदयाल आईटीआई के सुइंग टेक्नोलॉजी के छात्र अजय सिंह का आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में चयन होने पर दीनदयाल आईटीआई के प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह, रीतेश गुप्ता, प्रीति सिंह, अभिषेक सिंह आदि ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।