हाथरस मामले की सीबीआई जांच हो, राष्ट्रपति करें हस्तक्षेप: मायावती

अशाेक यादव, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हाथरस में सामूहिक बलात्कार कांड की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूराे से कराने की मांग की है। बसपा सुप्रीमो ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये हस्तक्षेप की अपील की।

मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया “ हाथरस जघन्य गैंगरेप काण्ड को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती आई जांच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की सीबीआई से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिये, बसपा की यह मांग है।”

उन्होने कहा “ देश के माननीय राष्ट्रपति यूपी से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये दखल देने की भी उनसे पुरज़ोर अपील।”

Related Articles

Back to top button