कोरोना का असर: इस बार फीका रहेगा श्रीराम महोत्सव, नहीं निकलेंगी शोभा यात्राएं

लखनऊ। कोरोना की दहशत के चलते इस बार विश्व हिन्दू परिषद का श्रीराम महोत्सव बेहद सादगी भरा होगा। हर वर्ष प्रतिपदा से शुरू होकर हनुमान जयंती पर चलने वाला श्रीराम महोत्सव चलता है।

इस बार इसकी शुरूआत 25 मार्च से हो रही है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। लेकिन कोरोना संक्रमण के डर से इस बार विहिप कार्यक्रम के स्वरूप में परिवर्तन कर दिया है। इस बार विहिप ने महोत्सव के दौरान बड़ी-बड़ी शोभा और रथयात्राएं न निकालने का फैसला किया है।

तय किया गया है कि स्थानीय स्तर पर ही छोटे-छोटे कार्यक्रम होंगे। विहिप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है, बल्कि इसके स्वरूप में परिवर्तन हुआ है। इससे पहले के वर्षों में लंबी-लंबी शोभायात्राएं निकलती रही हैं।

Related Articles

Back to top button