मैं रिटायर हूं, लेकिन टायर्ड नहीं: पूर्व सीएम हरीश रावत

लखनऊ। उत्तरखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान हरीश रावत ने पलटवार करते हुए कहा कि वह रिटायर हैं, लेकिन टायर्ड नहीं है। कहा कि राज्य को गतिशील लोगों की जरूरत है। ऐसे सेवायुक्त लोग नहीं चाहिए जो गतिहीन हो ओर राज्य पर भार हों। रावत ने जसपुर का तोहफा कचरी का स्वाद भी लिया। साथ ही कांग्रेसजनों को एकजुट रहने की बात कही।

सोमवार को हरिद्वार जाते समय रुके पूर्व सीएम हरीश रावत सुभाष चौक पर रुके और कचरी के ठेले पर जाकर कचरी खाने की इच्छा जताई। रावत ने अपने लिए स्वयं ही कड़ाही में कचरी को भूनकर खाया। इस दौरान रावत ने पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि जीवंत संगठन में सवाल उठते हैं।

समाधान भी होता है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। सभी तरह के मामलों को निपटा लेती है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि देश में खेती रसातल में जा रही है। उद्योग बर्बाद हो गए। बेरोजगारी बढ़ रही है। खेती किसान बदहाल है। देश में अशांति का माहौल है। जनता निराश है। कांग्रेस इन सवालों को लेकर संघर्ष कर रही है। दावा किया कि 2022 में कांग्रेस बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनायेगी।

Related Articles

Back to top button