पीआर 24×7 का वार्षिक समारोह ‘उड़ान 2027’ उत्साह के साथ संपन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिला सम्मान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इंदौर : देश की जानी-मानी पब्लिक रिलेशंस कंपनी पीआर 24×7 ने अपने 15वें वार्षिक समारोह ‘उड़ान 2027’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम में कंपनी की टीम ने सालभर की उपलब्धियों, चुनौतियों और सफलताओं को याद करते हुए नए वर्ष के लिए नए संकल्प लिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और सम्मान समारोह के माध्यम से टीम भावना एवं आपसी सहयोग का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और कंपनी की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सात कर्मचारियों उज्जैन सिंह चौहान, संसृति द्विवेदी, मीना बिसेन, इकबाल पटेल, रानू बैरागी, वंशिता गुप्ता और लक्की श्रीवास को ‘स्टार ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, नए सदस्य के रूप में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आशिका जैन को ‘न्यूकमर ऑफ द ईयर’ का खिताब प्रदान किया गया। सम्मानित सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए टीम के सहयोग और विश्वास को अपनी उपलब्धियों का आधार बताया।

इस अवसर पर पीआर 24×7 के संस्थापक अतुल मलिकराम ने कहा कि कंपनी की असली ताकत उसकी टीम है। प्रत्येक सदस्य का योगदान संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों को नई स्किल्स सीखने, क्षमताओं का विकास करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘स्टार ऑफ द ईयर’ पुरस्कार विजेता लक्की श्रीवास ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत और सहयोग का परिणाम है।

समारोह में आगामी वर्ष के लिए मीडिया के बदलते स्वरूप के अनुरूप कार्यशैली विकसित करने, प्रभावी कंटेंट एवं स्टोरीटेलिंग, क्लाइंट संवाद, रीजनल मीडिया संबंधों और डिजिटल कम्युनिकेशन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

गौरतलब है कि पीआर 24×7 को कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कंपनी 18 से अधिक राज्यों और 68 से ज्यादा शहरों में 200 से अधिक क्लाइंट्स को सेवाएं प्रदान कर रही है। 75 से अधिक सदस्यों की टीम के साथ कंपनी मीडिया संबंधों, क्राइसिस कम्युनिकेशन और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button