
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते बाजार के बीच एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी लखनऊ में अपना नया रिटेल आउटलेट खोलने की तैयारी में है। यह उत्तर प्रदेश में ब्रांड का चौथा आउटलेट होगा। इससे पहले वाराणसी, मथुरा और गोरखपुर में कंपनी के रिटेल आउटलेट संचालित हैं।
एसर इनकॉर्पोरेटेड से लाइसेंस प्राप्त ट्रेडमार्क के तहत थिंक ईबाइकगो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित यह आउटलेट हुसैनगंज स्थित चंद्रकांता बिल्डिंग में गोल्डन ट्यूलिप होटल के सामने, विधानसभा मार्ग के समीप खोला जाएगा। इसका पता शॉप नंबर 62/015/1, जोन-1, लालकुआं वार्ड 13, लखनऊ-226001 है।
नए शोरूम में ग्राहकों को एसर इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और ई-साइकिल की विभिन्न रेंज देखने और समझने का अवसर मिलेगा। ग्राहक वाहनों की विशेषताओं की जानकारी लेने के साथ उत्पादों का प्रत्यक्ष अनुभव और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकेंगे।
आउटलेट के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस रिटेल आउटलेट की स्थापना बिजनेस पार्टनर्स आरती श्रीवास्तव और आशीष श्रीवास्तव के सहयोग से की जा रही है।

कंपनी का कहना है कि लखनऊ में नए आउटलेट की शुरुआत से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकल्प आसानी से उपलब्ध होंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पाद संबंधी जानकारी और ग्राहक सहायता भी मिलेगी।
एसर इलेक्ट्रिक अपने बढ़ते रिटेल नेटवर्क के माध्यम से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच मजबूत करना चाहता है। कंपनी का फोकस ग्राहकों को आधुनिक शहरी परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोटरसाइकिल और ई-साइकिल जैसे विकल्प उपलब्ध कराने पर है।
अधिक जानकारी के लिए ग्राहक कंपनी की वेबसाइट acerelectric.in पर जा सकते हैं।


