बाबा नीम करौली की कृपा से ‘बृज की रसोई’ की अनूठी पहल; आशियाना में जरूरतमंदों को बांटा निःशुल्क भोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की दिव्य कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ‘बृज की रसोई’ के तत्वावधान में रविवार को आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण सेवा का सफल आयोजन किया गया [20-09-2026]। इस मानवीय पहल के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद, निराश्रित, दैनिक श्रमिकों और वंचित वर्ग के लोगों तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुँचाया गया।

संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा का असली अर्थ केवल भूख मिटाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मान और अपनत्व देना है। ‘बृज की रसोई’ का मुख्य संकल्प यह सुनिश्चित करना है कि समाज में कोई भी भूखा न सोए।

इस अवसर पर आशीष श्रीवास्तव और अश्वनी कुमार वाली ने कहा कि यह अभियान किसी पर उपकार नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का एक छोटा सा प्रयास है। भोजन ग्रहण करने के बाद लोगों के चेहरों पर आई संतुष्टि ही इस अभियान की वास्तविक सफलता है। इस पुण्य सेवा कार्य को सफल बनाने में दीपक भुटियानी, संजय श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, सी.एच. त्रिपाठी, जालिम सिंह और सुनीता सिंह सहित भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रिय और सराहनीय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button