महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने किया बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड का निरीक्षण; रेलकर्मियों को दिया ₹ 30,000 का पुरस्कार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार और इज्जतनगर की डीआरएम सुश्री वीणा सिन्हा की उपस्थिति में बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने रेलपथ, ओएचई (OHE) और पुलों की सुरक्षा जांची ।

इसके बाद, महाप्रबंधक ने सीबीगंज स्थित ट्रेन सेट डिपो का गहन निरीक्षण किया । उन्होंने हैवी व लाइट रिपेयर शेड, महिला कक्ष और पिट लाइन पर मेमू (MEMU) रैक के अनुरक्षण की बारीकी से जांच की। डिपो में रेलकर्मियों द्वारा किए गए बेहतरीन नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए ₹30,000 के समूह पुरस्कार की घोषणा की । उन्होंने परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत वृक्षारोपण भी किया और सीबीगंज रेल कॉलोनी के रख-रखाव के निर्देश दिए ।

निरीक्षण के अंतिम चरण में महाप्रबंधक ने मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर का दौरा किया । उन्होंने इमरजेंसी, सर्जिकल आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और दवा भंडार का निरीक्षण करते हुए रेल कर्मचारियों व उनके आश्रितों को आधुनिकतम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष बल दिया [20-09-2026]। इस अवसर पर मंडल के सभी वरिष्ठ शाखाधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button