इज्जतनगर मंडल में 950 ‘क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स’ का होगा कायाकल्प; लगाए जा रहे स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” निर्धारित की गई है।

अभियान के तहत 19 सितम्बर 2026 को मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों— बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, टनकपुर, लालकुआं, हल्द्वानी, काठगोदाम, काशीपुर, रामनगर, कासगंज, हाथरस सिटी, फर्रुखाबाद तथा कन्नौज पर 950 क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स (CTUs) की पहचान की गई है। इन चिन्हित स्थलों के स्वच्छता एवं स्थायी कायाकल्प का लक्ष्य तय किया गया है। इस महाअभियान में इंजीनियरिंग, चिकित्सा, वाणिज्य और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सहित रेलवे के सभी प्रमुख विभाग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

इस बार केवल कचरे की सफाई ही नहीं की जा रही है, बल्कि स्वच्छ किए गए स्थलों का सौंदर्यीकरण और उपयोगी रूपांतरण भी किया जा रहा है। यात्रियों और रेल कर्मचारियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए इन चयनित स्थानों पर स्वच्छता थीम आधारित सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि स्वच्छता का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button