बीबीएयू में ‘इंटर्नल स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन-2026’ का आयोजन

राहुल यादव, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में गुरुवार 17 सितंबर को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, एआईसीटीई, इनोवेशन सेल एवं स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन-2026 के संयुक्त तत्वावधान में ‘इंटर्नल स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन-2026’ आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। मंच पर डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा, प्रो. धीरेन्द्र पाण्डेय और संयोजक डॉ. पवन कुमार चौरसिया मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि से हुआ, विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक एवं व्यावहारिक समस्याओं पर आधारित नवाचारी मॉडल और तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए।

कुलपति प्रो. मित्तल ने युवाओं से नवाचार, उद्यमिता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग तथा असफलताओं से सीख लेकर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में द इनोवेटर्स, कोडिंग एवेंजर्स, इनसाइडर्स, नवम्सा, टीम होराइजन, डिवाइन कोडर्स, कोड नोवा, एपेक्स एलायंस, कंपाइल क्रैकर्स, कोडएक्सेप्शन, सर्किटएक्स, कॉस्मोकॉमन्स, कोड जॉम्बीज, ग्लिट्ज फ्रीक्स, विजनफोर्ज, कॉग्निक्स, बाइटफोर्स, साइवंता, अविन्या, अर्कशक्ति, फोरेंसिक एक्स, क्वांटम फोर्ज, व्योम विजन, कंट्रोल एट एलीट, हैकस्ट्रीट, विकसित्वा एवं टीम स्टेल्यून ने प्रतिभाग किया।

डॉ. अभिषेक वर्मा और डॉ. मंगलदीप गुप्ता सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विजेता टीमें जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Related Articles

Back to top button