यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन : प्रांकुर व काव्या विधिक सलाहकार एवं सुमित को लखनऊ अध्यक्ष के साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने संगठन को विधिक एवं संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रांकुर कुमार यादव एवं सुश्री काव्या तिवारी, एडवोकेट हाई कोर्ट को फेडरेशन का विधिक सलाहकार (Legal Advisor) नामित किया गया है। दोनों विधि विशेषज्ञ फेडरेशन के न्यायालय संबंधी मामलों, विधिक परामर्श एवं आवश्यक कानूनी कार्यवाहियों में संगठन को मार्गदर्शन देंगे।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के विस्तार के साथ प्रशासनिक एवं विधिक विषयों पर विशेषज्ञ सलाह की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रांकुर कुमार यादव एवं काव्या तिवारी के अनुभव एवं विशेषज्ञता से फार्मासिस्टों के हितों से जुड़े विभिन्न मामलों में फेडरेशन को मजबूत कानूनी सहयोग मिलेगा।

वहीं लोकबंधु चिकित्सालय, लखनऊ के सुमित को सर्वसम्मति से यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन, लखनऊ का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। फेडरेशन ने विश्वास जताया कि सुमित के नेतृत्व में लखनऊ में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवा फार्मासिस्टों के व्यावसायिक हितों, अधिकारों एवं सम्मान की आवाज और मजबूत होगी।

इस अवसर पर जनपद सचिव धीरेंद्र, प्रांतीय संरक्षक उपेंद्र, संविदा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन एवं फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्ण, महासचिव देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सरन, उपाध्यक्ष अवधेश, सचिव अजीत तथा यूथ विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री अनुराधा सहित अनेक पदाधिकारी एवं फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े साथी उपस्थित रहे।

फार्मेसिस्ट फेडरेशन के केंद्रीय समिति अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए विधिक विशेषज्ञता और युवा नेतृत्व दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रांकुर कुमार यादव एवं काव्या तिवारी के विधिक मार्गदर्शन तथा सुमित एवं धीरेंद्र के संगठनात्मक नेतृत्व से यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन लखनऊ एवं प्रदेश में नई गति प्राप्त करेगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए फार्मासिस्ट समुदाय के हितों एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button