
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की उपस्थिति में शुक्रवार 04 सितम्बर को मंडल चिकित्सालय, वाराणसी के ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक फेको मशीन एवं ओटी लाइट का शुभारंभ किया गया।
नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती नेली मिंज एवं मेरी राजन जार्ज ने फीता काटकर उपकरणों का लोकार्पण किया।
नई ओरटली कैरहेक्स 3 इजी फकोमुल्सीफिकेशन सिस्टम से मोतियाबिंद की सर्जरी में बेहतर नियंत्रण एवं सटीकता मिलेगी। वहीं, नई ओटी लाइट से ऑपरेशन के दौरान बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी, डॉ. नीरज कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुसूदन विश्वकर्मा सहित चिकित्सालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
