ग्रामोदय विश्वविद्यालय महिला छात्रावास में व्यक्तित्व विकास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति क्रियान्वयन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संचार, समय प्रबंधन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की क्षमता जैसे व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण आयामों पर चर्चा हुई।

समिति के अध्यक्ष प्रो. नंदलाल मिश्रा ने नियमित जीवनचर्या, सकारात्मक संगति एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण को व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्तित्व विकास केवल बाहरी व्यक्तित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि विचार, व्यवहार, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व भी इसके महत्वपूर्ण अंग हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं को अपनी क्षमताओं को पहचानकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला छात्रावास की छात्राओं सहित छात्रावास अधीक्षका प्रो वंदना पाठक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button