हर निवाले में सेवा, हर चेहरे पर मुस्कान : श्रावण मास में बृज की रसोई से गूँजी सेवा की पुकार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई के तत्वावधान में रविवार को आशियाना, लखनऊ में निःशुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया। प्रेरणास्रोत पूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी की कृपा से निर्धन, निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। सेवा के दौरान स्वयंसेवकों ने चिन्हित स्थानों पर पहुँचकर जरूरतमंदों तक भोजन वितरित किया।

सी. एच. तिवारी ने कहा कि भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा, समानता और सामाजिक संवेदना से जुड़ा विषय है। वहीं जालिम सिंह कहते है संविधान की भावना में निहित मानवीय गरिमा एवं सामाजिक समरसता को व्यवहार में उतारते हुए बृज की रसोई का निरंतर प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई जरूरतमंद भूखा न रहे। बलवंत सिंह बोले किसी भूखे चेहरे पर भोजन के बाद आई संतुष्टि और मुस्कान ही इस सेवा अभियान की वास्तविक उपलब्धि है।

संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि श्रावण माह भगवान शिव की आराधना और लोककल्याण की भावना का पावन अवसर है। हमारी प्रार्थना है कि भगवान शिव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। सेवा का उद्देश्य केवल किसी व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उसे सम्मान, अपनत्व और विश्वास का एहसास कराना भी है। कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे यही बृज की रसोई का मूल संकल्प है। उन्होंने कहा कि भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति के लिए समाज के सक्षम वर्ग को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक होना चाहिए। सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही ऐसी मानवीय सेवा को निरंतर और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

अनुराग दुबे ने बताया कि समाज के सहयोग एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता से यह सेवा अभियान निरंतर जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने का प्रयास कर रहा है। दीपक भुटियानी ने कहा कि मानवता की सच्ची सेवा वही है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद व्यक्ति तक सम्मानपूर्वक सहायता पहुँचाई जाए।

विकास पाण्डेय ने बताया कि स्वयंसेवकों की सामूहिक सहभागिता से विभिन्न स्थानों पर भोजन वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हुई और जरूरतमंद परिवारों तक सेवा पहुँचाई गई। रोहित साहू ने कहा कि किसी भूखे व्यक्ति के चेहरे पर भोजन के बाद दिखाई देने वाली संतुष्टि ही इस सेवा अभियान की सबसे बड़ी प्रेरणा और उपलब्धि है। अखिलेश सिंह ने अवगत कराया कि संस्था का प्रयास प्रत्येक रविवार इस सेवा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाना है।

सेवा अभियान में सी.एच. तिवारी, जालिम सिंह, बलवंत सिंह, विकास पाण्डेय, दीपक भुटियानी, उमाशंकर यादव, रोहित साहू, अनुराग दुबे, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, रामचंद्र यादव एवं गोविन्द सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और विभिन्न स्थानों पर भोजन वितरण व्यवस्था के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button