
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : उधमपुर – श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार 7 अगस्त को कटरा से श्रीनगर तक उत्तर रेलवे के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त दिनेश चंद देशवाल द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से श्रीनगर तक के रेलमार्ग, सुरंगों, पुलों, स्टेशनों और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
साथ ही अधिकारीयों के साथ रेल परिचालन की सुरक्षा, यात्री सुविधाओं, सिग्नलिंग प्रणाली तथा आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने परियोजना के इस महत्वपूर्ण खंड पर किए गए निर्माण कार्यों और सुरक्षा मानकों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और आराम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू विवेक कुमार ने बताया, “कि रेलवे प्रशासन सीआरएस द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेगा और निर्धारित समय-सीमा में सभी कमियों को दूर कर यात्री सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस अवसर पर जम्मू मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, परियोजना अधिकारी एवं तकनीकी टीम भी उपस्थित थे।
