ग्रामोदय विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की आयुर्वेद इकाई के ओ.पी.डी. हॉल में लाल पैथ लैब के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार तथा आसपास के ग्रामीणों को सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था।

शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा निकटवर्ती ग्रामीणों के रक्त, ब्लड शुगर, थायरॉयड सहित विभिन्न जांचों के लिए नमूने एकत्र किए गए। एकत्रित नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया, जिनकी जांच रिपोर्ट संबंधित हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर के संचालन में लाल पैथ लैब के तकनीशियनों ने स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया संपन्न की।

विश्वविद्यालय की आयुर्वेद इकाई की ओर से फार्मासिस्ट विनोद कुमार गुप्ता एवं विद्यानंद चतुर्वेदी ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button