मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में 342 करोड़ रूपये की 53 परियोजनाओं का किया लोकार्पण – शिलान्यास

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आगरा / लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आगरा में 342 करोड़ रूपये से अधिक की 53 जन कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगरा में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कृतित्व एक अभिभावक जैसा है, जो प्रदेश की जनता को परिवार के मुखिया के रूप में संभाल रहे हैं।

मंत्री उपाध्याय ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान घर-घर अन्न पहुंचाने से लेकर आज किचन का खर्चा वहन करने तक डबल इंजन की मोदी-योगी सरकार परिवार बनकर खड़ी है। गरीबों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से दी गई है और अब शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिनके पास टूटी-फूटी झोपड़ी थी, उन्हें पीएम आवास और सीएम आवास से पक्का मकान, सम्मान मिला है। पहले बच्चे नंगे पैर, बिना स्वेटर के स्कूल जाते थे, आज योगी सरकार बच्चों को बैग, जूते, ड्रेस, स्वेटर के लिए धन दे रही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा विस्तार हुआ है – 2017 तक प्रदेश में मात्र 14 सरकारी विश्वविद्यालय थे, जबकि योगी सरकार में 8 नए सरकारी विश्वविद्यालय बढ़े हैं और हर जिले में विश्वविद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Back to top button