
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (UG) एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार प्रथम चरण की मेरिट सूची 12 अगस्त 2026 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 13 अगस्त को दस्तावेज़ सत्यापन एवं शुल्क जमा करने हेतु चालान जारी किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों को 17 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर अस्थायी प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। प्रथम चरण के बाद रिक्त सीटों की घोषणा 18 अगस्त को की जाएगी।
द्वितीय चरण की मेरिट सूची 19 अगस्त तक जारी होगी। दस्तावेज़ सत्यापन एवं चालान निर्माण 20 अगस्त को किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों को 24 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। द्वितीय चरण के बाद रिक्त सीटों की घोषणा 25 अगस्त को की जाएगी।
रिक्त सीटों पर स्पॉट काउंसलिंग-प्रथम केवल सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए 27 से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त होगी तथा उसी दिन रिक्त सीटों की अद्यतन स्थिति भी प्रकाशित की जाएगी।

इसके बाद सीयूईटी एवं गैर सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए रिक्त सीटों पर पंजीकरण 1 – 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। स्पॉट काउंसलिंग-द्वितीय 8 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। प्रवेश शुल्क जमा करने एवं मूल दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 को पूर्ण की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का शुभारंभ 10 सितंबर 2026 से होगा।
विश्वविद्यालय द्वारा सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने तथा नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.bbau.ac.in/ पर उपलब्ध सूचनाओं का अवलोकन करने की अपील की गयी है।
