गोरखपुर जंक्शन पर “आई लव गोरखपुर” सेल्फी पॉइंट स्थापित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के गेट संख्या-1 के निकट तथा प्लेटफार्म सं0 09 के निकट कैबवे साइड पर ‘आई लव गोरखपुर’ का सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया है। एलईडी प्रकाश से सजा यह मॉडल अपनी आधुनिक डिज़ाइन और भव्यता के कारण यात्रियों, विशेषकर युवाओं व पर्यटकों को सेल्फी लेने के लिए काफी आकर्षित कर रहा है।

स्टेशन पर आगमन के साथ ही यह सेल्फी पॉइंट गोरखपुर शहर के प्रति लगाव व गर्व की भावना को दर्शाता है।

मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि यह पहल ‘स्वच्छ व सुंदर स्टेशन’ अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक प्रयास है। इससे न केवल स्टेशन की शोभा बढ़ी है, बल्कि यात्री अपनी यात्रा को यादगार बनाकर गोरखपुर की सकारात्मक छवि देश-विदेश तक पहुंचा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button