उत्तर रेलवे जम्मू मंडल रेल कर्मचारियों की ईमानदारी : ट्रेन में छूटा सामान यात्रियों को लौटाया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : रेलवे कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का परिचय दिया है। रविवार 28 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर) 26406 के C5 कोच में एक यात्री का मोबाइल फोन छूट गया। ट्रेन के चेकिंग स्टाफ ने ड्यूटी के दौरान पीएनआर से नंबर लेकर यात्री से संपर्क किया और सही जानकारी मिलने पर अमृतसर स्टेशन पर उनके भाई को मोबाइल सुरक्षित लौटा दिया। यात्री ने रेलवे तथा चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

वहीं एक अन्य घटना में, दिनांक 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 22401 के B12 कोच, बर्थ 59-60 पर यात्रा कर रहे यात्री गलती से अपना पर्स ट्रेन में ही भूल गए। यात्रियों ने जम्मूतवी स्टेशन पर ऑन-ड्यूटी चेकिंग स्टाफ से संपर्क किया। चेकिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए पर्स को ढूंढकर, टिकट निरीक्षक कार्यालय जम्मू में सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कर, यात्री को सुरक्षित सुपुर्द किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू उचित सिंघल ने कहा, “रेलवे के लिए यात्री सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। हमारे चेकिंग स्टाफ द्वारा दिखायी गई तत्परता और ईमानदारी गर्व का विषय है। यात्रियों का सामान सुरक्षित लौटाना केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि सेवा भावना का प्रतीक है। मैं सभी कर्मचारियों के इस समर्पण की सराहना करता हूँ। यात्रियों से भी अनुरोध है कि यात्रा के दौरान अपने सामान के प्रति सतर्क रहें और कोई भी सामान छूटने पर तुरंत 139 या नजदीकी रेलवे स्टाफ से संपर्क करें।”

यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी और त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। रेलवे कर्मचारियों के ये सराहनीय कार्य भारतीय रेल की सेवा भावना और निष्ठा को दर्शाते हैं।

Related Articles

Back to top button