उत्तर रेलवे : आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा पर जम्मू मंडल की नई पहल – विशेष पुस्तिका जारी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : आपात स्थिति से निपटने की क्षमता और यात्री सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जम्मू मंडल ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। मंडल द्वारा ‘आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा कार्य योजना’ नामक विशेष मार्गदर्शिका पुस्तिका आज जारी की गई।

इस पुस्तिका का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी तथा मंडल सुरक्षा दल के सदस्य भी मौजूद रहे।

पुस्तिका का उद्देश्य:
यह पुस्तिका जम्मू मंडल और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक USBRL परियोजना के लिए तैयार की गई है। इसमें आपदा के समय त्वरित कार्रवाई, आग लगने पर सुरक्षा उपाय, निकासी की योजना, संचार प्रणाली और स्टाफ की भूमिका का विस्तृत उल्लेख है। अब कर्मचारियों को एक ही जगह पर सभी जरूरी निर्देश उपलब्ध रहेंगे।

अधिकारियों ने कहा :
मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। यह पुस्तिका कर्मचारियों को आपातकाल में तेज और सही निर्णय लेने में मदद करेगी। उन्होंने आगे बताया, कि कागज पर योजना के साथ-साथ नियमित अभ्यास भी जरूरी है। हम समय-समय पर मॉक ड्रिल करवाते रहेंगे। इस पुस्तिका में आपातकालीन नंबर, फायर सेफ्टी के स्टेप और हर विभाग की जिम्मेदारी साफ-साफ लिखी गई है। इससे आपदा के समय भ्रम की स्थिति नहीं होगी।

जम्मू मंडल इस पुस्तिका के जरिए ‘सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित मंजिल’ के संकल्प को और मजबूत कर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हम निरंतर नए कदम उठाते रहेंगे।बिना ट्रेन की चेन न खींचें। आपकी थोड़ी सी समझदारी से हजारों यात्रियों की यात्रा समय पर और आरामदायक बन सकेगी।

Related Articles

Back to top button