विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर प्राथमिक विद्यालय छिबरामऊ पश्चिमी में पौधारोपड़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, छिबरामऊ, कन्नौज : विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भारतीय समाज सशक्तिकरण संगठन के द्वारा प्राथमिक विद्यालय छिबरामऊ पश्चिमी में सभासद नरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

भारतीय समाज सशक्तिकरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालयों, गाँव एवं आवश्यकता वाले स्थान पर बृहद रूप से वृक्षारोपण किया जाएगा पर्यावरण में हुए असंतुलन को समाप्त करने के लिए एक मुहिम के तहत ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करने का अभियान संगठन द्वारा चलाया जाएगा ।

शर्मा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाना है, ही नहीं अपितु उनको संरक्षित करना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए। इसी मुहिम के तहत आज अभियान को प्राथमिक विद्यालय छिबरामऊ पश्चिम में बृक्ष रोपण करके किया गया है। यह कार्य अनवरत रूप से चलता रहेगा।

इस अभियान में विजय कुमार, मुनीश गुप्ता, संदीप शर्मा, राजीव गुप्ता, अखिलेश यादव, अभिषेक सिंह, प्रदीप शर्मा, कुलदीप यादव ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button