जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज में ‘रेलवन’ ऐप के प्रचार हेतु, जागरूकता एवं परामर्श अभियान का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / जम्मू : उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य ‘रेलवन’ ऐप के प्रचार हेतु सोमवार 20 अप्रैल को जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज में एक विशेष जागरूकता और परामर्श सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान रेलवे के वाणिज्यिक विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को रेलवे के नए सुपर-ऐप ‘रेलवन’ ऐप की विशेषताओं और उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी !

इस अभियान के तहत कॉलेज के छात्रों को ‘रेलवन’ ऐप की मुख्य विशेषताओं से अवगत कराया गया। जिसमें अधिकारियों ने छात्रों को बताया, कि अब यात्रियों को टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस और भोजन ऑर्डर करने के लिए अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं होगी। ‘रेलवन ‘ इन सभी सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करता है।

ऐप के माध्यम से अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3% की छूट दी जा रही है।

छात्र-छात्राओं को लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, कोच पोजीशन और ‘रेल मदद’ के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया का डेमो दिया गया।

कॉलेज परिसर में मौजूद रेलवे टीम ने छात्रों को ऐप डाउनलोड करने, रजिस्ट्रेशन करने और मौजूदा ‘रेल कनेक्ट’ आईडी का उपयोग करके लॉगिन करने में सीधे सहायता प्रदान की।

‘रेलवन’ अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने बताया, “कि जम्मू मंडल का लक्ष्य रेलवे की हर डिजिटल सेवा को अंतिम यात्री तक पहुँचाना है। जम्मू जैसे पर्यटन प्रधान क्षेत्र में ‘रेलवन’ ऐप यात्रियों और छात्रों के लिए एक डिजिटल साथी साबित होगा।”

Related Articles

Back to top button