
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में ग्रीष्मकाल के दौरान वाराणसी मंडल पर चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को स्वच्छ तथा शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा अवैध वेंडिंग एवं अनाधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ वाणिज्य निरीक्षकों की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को गाड़ी संख्या 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 19305 डाँ अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस के पैंट्री कारों में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, गाजीपुर अजय चौधरी द्वारा औचक जाँच की गयी, दोनों गाड़ियों में कोई अनाधिकृत यात्री नहीं मिला ।
गाड़ी संख्या 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस से 15 कैरेट एवं गाड़ी संख्या 19305 डाँ अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस से 10 कैरेट अनधिकृत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर लोकल ब्रांड “सिग्नेचर” का पाया गया, जिसे वाणिज्य अधीक्षक / गाजीपुर सिटी को उचित कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया ।