
सूर्योदय भारत विशेष : गर्मियों की तेज धूप अक्सर हमारे चेहरे की रंगत छीन लेती है। ऐसे में हम महंगे प्रोडक्ट्स के पीछे भागते हैं, जबकि असली समाधान हमारे घर में लगे एलोवेरा में ही है। एलोवेरा स्किन के लिए किसी जादू से कम नहीं है। अगर आप इसे लगातार एक हफ्ते तक इस्तेमाल करती हैं, तो न सिर्फ आपके चेहरे पर चमक आएगी, बल्कि पुराने दाग-धब्बे भी हल्के पड़ने लगेंगे।
सोने से पहले चेहरे की सफाई बहुत जरूरी है। आप एलोवेरा जेल से हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें और फिर पानी से धो लें। यह आपकी स्किन के अंदर जमी गंदगी को बाहर निकाल देता है। इसके अलावा, अगर आप अपनी स्किन को कोमल बनाना चाहते हैं, तो एलोवेरा में गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं। इसे रात भर लगाकर छोड़ने से सुबह चेहरा एकदम फ्रेश और खिला-खिला नजर आता है।
मुंहासों और उनके निशानों को दूर करने के लिए एलोवेरा और हल्दी का फेस पैक सबसे बेस्ट है। यह पैक बैक्टीरिया को खत्म करता है और चेहरे की सूजन को भी कम करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे की महीन रेखाएं और झुर्रियां कम होने लगती हैं। आप एलोवेरा को स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे चेहरे की डेड स्किन साफ हो जाती है।
एलोवेरा में ऐसे गुण होते हैं जो बढ़ती उम्र के असर को रोकते हैं और स्किन को नमी देते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दाग-धब्बों को दूर कर चेहरा बेदाग बनाते हैं।
