
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने एवं यात्रियों को एकीकृत रेलवे सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा ‘समाधान’ अभियान के अंतर्गत रेलवन (RailOne) ऐप के प्रचार-प्रसार हेतु बुधवार 01 अप्रैल, 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मथुरा नगर, दरियाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 40 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को रेलवन (RailOne) ऐप की विशेषताओं, उपयोगिता एवं विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, मौके पर ही 19 प्रतिभागियों के मोबाइल फोन में रेलवन ऐप डाउनलोड कराया गया।
इसके अतिरिक्त, ऐप के माध्यम से 01 वॉलेट रिचार्ज/टिकट बुकिंग भी कराई गई, जिससे प्रतिभागियों को डिजिटल सेवाओं का प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। उत्तर रेलवे का उद्देश्य ‘समाधान’ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक यात्रियों एवं आमजन को रेलवन ऐप से जोड़ना है, ताकि वे रेलवे की विभिन्न सेवाओं—जैसे टिकट बुकिंग, ट्रेन जानकारी, शिकायत निवारण आदि—का लाभ एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सरल एवं सुगम तरीके से प्राप्त कर सकें।