उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल : रेलयात्रियों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा, लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : यात्रियों की सुविधा एवं कैशलेस लेनदेन को प्रोत्साहित करने हेतु उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मंडल के स्टेशनों पर क्यूआर कोड, यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड जैसी डिजिटल सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है तथा चयनित काउंटरों पर कैशलेस भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवन ब्रांडिंग, ऑडियो-विजुअल प्रचार एवं उद्घोषणाएं भी की जा रही हैं।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप डिजिटल लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अनारक्षित टिकटों में डिजिटल भुगतान वर्ष 2024-25 के 8.47% से बढ़कर 2025-26 में 18.87% हो गया है, जबकि आरक्षित टिकटों में यह 3.9% से बढ़कर 12.02% हो गया है। डिजिटल भुगतान से यात्रियों को समय की बचत, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। मंडल प्रशासन ने यात्रियों से डिजिटल माध्यम अपनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button